महराजगंज/रायबरेली: टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे 100 दिवसीय सघन टी.बी. रोग खोजी अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र- महराजगंज द्वारा क्षय रोगियों को भावनात्मक सहयोग प्रदान करने के लिए 50 क्षय रोगियों को 6 माह के लिए गोद लिया गया, और उन्हें पोषण पोटली प्रदान की गई। इसमें चना, गुड़, सोयाबीन, मूंगफली के दाने आदि खाद्य सामग्री मौजूद रही।
आपको बता दें कि, अधीक्षक डॉ0 प्रजेश श्रीवास्तव ने बताया कि, टीबी के इलाज में जितना महत्व नियमित दवाओं के सेवन का होता है उतना ही महत्व प्रोटीन युक्त खाद्य सामग्री के सेवन का भी होता है। डॉ श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों से कहा कि, टीबी के इलाज में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि, समय से बीमारी की पहचान और इलाज करना, तभी हम टीबी मुक्त भारत का सपना साकार करने में सफल हो पाएंगे।
इस कार्यक्रम में डॉ पीयूष, वरुण देव(sts), सुनीत श्रीवास्तव(stls), विवेक सिंह (lt), अनुपम (lt), रुचि, रूपाली, आजाद, कमल, संतोष श्रीवास्तव आदि स्टाफ के लोग मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ