महराजगंज/रायबरेली: व्यापारी नेता प्रदीप पटेल ने गुरुवार को हलोर कस्बे में मालती नामक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने दुकान संचालक गौरीशंकर मिश्रा को बधाई दी।
आपको बता दें कि, व्यापारी नेता प्रदीप पटेल ने कहा कि, किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए व्यापार का बढ़ना जरूरी है। जब तक ब्यापार नहीं बढ़ेगा, किसी भी क्षेत्र का विकास सम्भव नहीं है। हमारी सरकार भी आत्मनिर्भर भारत के तहत ब्यापार को बढ़ावा देने के लिये कई योजनाएं चला रही है। मालती नामक इलेक्ट्रॉनिक की दूकान भी इसी का उदाहरण है। अब कस्बा हलोर और आस-पास के गांव के लोगों को अच्छी क्वालिटी के साथ-साथ उचित दाम पर इलेक्ट्रॉनिक का सामान उपलब्ध मिलेगा।
इस मौके पर तेजभान सिंह कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष मो हुसैन, गंगासागर पांडेय प्रधान प्रतिनिधि, राम शंकर पांडेय, आशीष अवस्थी, राजेश बाजपेई, अमित सिंह, संत कुमार चौधरी, श्रवण कुमार चौधरी, प्रमोद तिवारी, अशोक मिश्रा, अनु तिवारी, सत्यम, चंद्रशेखर वर्मा, धीरज आदि लोग उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ