महराजगंज/रायबरेली: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर एस0जे0एस0 विद्यालय संगठन ने शिवगढ़ क्षेत्र में भी शिक्षा की अलख जगाकर विद्यार्थियों का जीवन संवारेगा। इसके लिए बाकायदा विद्वान पंडितों के द्वारा अपनी शिवगढ़ शाखा की स्थापना हेतु भूमि पूजन संपन्न किया। विद्यालय संगठन के निर्देशक रमेश बहादुर सिंह, प्रबन्धक अग्रज सिंह, सह प्रबन्धिका डॉ अनुश्री सिंह व प्रबंधन अनुज सिंह, सह प्रबंधिका प्रियंका सिंह समेत विद्यालय परिवार ने वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया।
आपको बता दें कि, इस अवसर पर एस0जे0एस0 लालगंज, गुरबक्शगंज विद्यालय शाखाओं की प्रधानाचार्या अंजू सिंह, सुधा सिंह, मृदुला श्रीवास्तव व प्रीति सिंह अपने विद्यालय स्टाफ के साथ उपस्थित रहीं। साथ ही शिवगढ, रामपुर खास के सम्मानित व्यक्तियों ने आकर अपना अमूल्य समय देकर उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने शिक्षा जैसे पुनीत कार्य हेतु शिवगढ़ में विद्यालय शाखा खुलने हेतु भूमि पूजन के लिए प्रसन्नता व शुभकामनाएं भी व्यक्त की। भूमिपूजन के उपरान्त विद्यालय के मुखिया रमेश बहादुर सिंह पूरे परिवार व विद्यालय के शुभ चिंतकों सहित नींव की ईंटें रखी।
इस अवसर पर एसजेएस महराजगंज के प्रशासनिक अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह व विद्यालय शाखाओं के प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। विद्यालय संगठन के निदेशक रमेश बहादुर सिंह ने क्षेत्र को तालीम की जरूरत के मद्देनजर साधन सुविधा संपन्न व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार का अपना संकल्प दोहराया।



0 टिप्पणियाँ