ज्येष्ठ मास के चौथे और अंतिम बड़े मंगल पर जगह-जगह भंडारों की रही धूम, जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियो ने अपने हाथों से भक्तों को बांटा प्रसाद

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: ज्येष्ठ मास के चौथे और अंतिम बड़े मंगलवार पर महराजगंज कस्बा समेत ग्रामीण अंचल के मंदिरों में श्री हनुमान जी महाराज के दर्शन पाने के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिरों समेत जगह-जगह आयोजित भंडारों में जयघोष के बीच जय हनुमान ज्ञान सुख सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजागर की पंक्तियां गूंजती रहीं। भक्तों की लंबी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था सुबह से ही सख्त रखी गई। महराजगंज कस्बे के प्राचीन दानेश्वर मंदिर के अलावा श्री राम जानकी मंदिर, हनुमानगढ़ी में श्री हनुमान मंदिर, जय मां जसवंतरी देवी मंदिर के अलावा ग्रामीण अंचलों के मऊ में श्री ऊंचेश्वर महादेव मंदिर, मुरैनी के गौरी शंकरन मंदिर में भी श्री हनुमान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। अंतिम दिन भंडारों की भी धूम रही।

      आपको बता दें कि, मऊ गांव के खरऊआं कुंआं वाले बड़े बाबा के स्थान पर सुबह सबसे पहले सुंदरकांड का पाठ तत्पश्चात आने-जाने वाले राहगीरों को इंस्टॉल लगाकर रूहाफजा  युक्त ठंडा शरबत पिलाया गया। इस मौके पर रामू शुक्ला, राजेश शर्मा, दिलीप सिंह, राजू तिवारी, जीतू सिंह, गुड्डू शर्मा हनुमान जी महाराज की सेवा भाव में लग रहे। 

इसके अलावा मऊ गांव में ही नटवीर बाबा के मंदिर पर बृजेश कुमार, सुरेश कुमार, शंकर, रामसेवक, भवन आदि ने राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया।

     कस्बे में बछरावां रोड पर व्यवसाईयों पाल ट्रेडर्स, प्रभात लाइट, शुक्ला ट्रेडर्स, श्री कृष्णा इंटरप्राइजेज, विश्वकर्मा फर्नीचर, दिनेश इंटरप्राइजेज, प्रिंसू किराना स्टोर, देव इलेक्ट्रॉनिक, सलोनी एंटरप्राइज, अनिल चक्की, सुमन रेडीमेड आदि के द्वारा विधिवत हवन पूजन किया गया। उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में पूरी सब्जी नुकुती और हलवा का प्रसाद वितरण किया गया। यह भंडारा  दोपहर 12:00 बजे से प्रभु इच्छा तक चला रहा। इस मौके पर सहदेव शुक्ल, धर्मेंद्र शुक्ल, शिव बालक पाल, प्रभात चौधरी, देव कुमार बबलू शुक्ल, आनंदपाल, अभिनव शुक्ल, अनिल कुमार आदि अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया।

     इसी क्रम में बछरावां रोड पर ही दिनेश इंटरप्राइजेज के प्रतिष्ठान पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना के पश्चात भंडारा सुरु हुआ। दिन भर श्रद्धालुओं को भोज का वितरण किया गया। इस मौके पर आयोजक दिनेश कुमार उर्फ बल्लू ठेकेदार, राजेश कुमार, श्रवण कुमार, शीलू सिंह, वीरेंद्र ट्रेडर्स, अशोक भारती, सुमित चौरसिया, करण यादव, राम सरोज यादव उर्फ कल्लू यादव, बबली, सतीश आदि मौजूद रहे।

      इसी क्रम में रायबरेली रोड पर हनुमानगढ़ी मंदिर में सर्वप्रथम सुंदरकांड का पाठ, हवन पूजन तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, विजय धीमान, एमडी पासी, अंकुर जायसवाल, लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, सोभनाथ वैश्य, राघवेंद्र, ज्ञान प्रकाश जायसवाल, हर्ष अवस्थी, सुधा अवस्थी, भाजपा नेता प्रभात साहू, किरण वर्मा आदि ने अपने हाथों से राहगीरों को प्रसाद का वितरण कर भंडारे की शुरुआत की।

कस्बे के हैदरगढ़ रोड पर शारदा नगर में प्रतीक ट्रेडर्स प्रतिष्ठान पर प्रभात युवा शक्ति द्वारा विशाल भंडारा व शरबत वितरण: हैदरगढ़ रोड पर स्थित शारदा नगर में प्रतीक ट्रेडर्स के प्रांगण में प्रभात युवा शक्ति के पदाधिकारी द्वारा सबसे पहले हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना के पश्चात हवन पूजन किया गया। आयोजित भंडारे में उप जिलाधिकारी राजित राम गुप्ता, तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह, भाजपा नेता प्रभात साहू, अधिशासी अधिकारी महराजगंज अपर्णा मिश्रा, सुधीर साहू एवं प्रभात युवा शक्ति के पीयूष साहू, गौरव यादव, दीपू साहू, हर्ष तिवारी, संदीप बाबा, धर्मेंद्र वर्मा, विनय वर्मा, शिव शरण साहू, कमलेश श्रीवास्तव, पंकज पाल, जमुना प्रसाद, राजेंद्र कुमार, समर बहादुर, प्रधान पाली ने राहगीरों को छोला चावल, सब्जी पूड़ी, बूंदी और शरबत वितरित किया।

     इसके अलावा हलोर कस्बे में संत कुमार चौधरी पूर्व प्रधान और उनके छोटे भाई श्रवण कुमार चौधरी के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद छका।

    थुलवासा चौकी पर स्थित हनुमान मंदिर पर चौकी इंचार्ज लक्ष्मी नारायण द्विवेदी ने विशाल भंडारे का आयोजन किया। क्षेत्राधिकार यादवेंद्र, कोतवाल बालेंदु गौतम ने पहुंचकर अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया। इसी क्रम में महराजगंज तिराहे पर स्थित पुलिस चौकी केंद्र पर साई सेवा समिति के पदाधिकारी द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें उप जिलाधिकारी राजित राम गुप्ता, क्षेत्राधिकार यादुवेंद्र बहादुर, कोतवाल बालेंदु गौतम समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने हाथों से प्रसाद वितरित कर भंडारे की शुरुआत की।

     इसके अलावा पूरे अभियान सिंह में युवा पत्रकार अमर प्रताप सिंह उर्फ अंकुर के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने पहुंचकर हनुमान जी महाराज के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।   

      इसी क्रम में ग्रामीण क्षेत्र के हरदोई, असनी, नारायनपुर, सलेथू, बावन बुजुर्ग बल्ला, कैर, ज्योना, चंदापुर, सिकंदरपुर, ताजुद्दीनपुर, मुरैनी, अशरफाबाद आदि गांव में हनुमान जी महाराज के जय घोष के साथ हनुमान चालीसा की पंक्तियां गूंजती रही, भक्तों ने भंडारों में पहुंचकर प्रसाद छका।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ