अनियंत्रित डम्फर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: बछरावां महराजगंज मार्ग पर थुलेंडी चौकी के पास अनियंत्रित डंपर ने बगल से निकल रहे बाइक सवार युवक को टक्कर मारी दी, जिससे मोटरसाइकिल दूर जा गिरा और युवक डंपर की दोनों पहियों के बीच में आ गया, जिसमें फंस कर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। डंपर चालक बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद मौके से भागने में कामयाब रहा। जबकि डंपर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद शव को दोनों पारियों के बीच से बाहर निकला गया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

      आपको बता दे कि, घटना सोमवार 3 जून 2024 समय लगभग 12:00 बजे की है। पूरे जिगरी तिवारी मुजरे सुल्तानपुर गांव का रहने वाला विनीत तिवारी (25) पुत्र दयाशंकर तिवारी काम निपटाकर वापस अपने गांव जा रहा था। बताते हैं कि, बछरावां महराजगंज रोड पर उसकी बाइक आगे चल रहे डंपर के बगल में जैसे पहुंची तभी डंपर चालक ने उसकी बाइक में कट मार दी, जिससे बाइक का हैंडल डंफर के पिछले हिस्से से टकरा गया, टक्कर लगने के बाद बाइक दूर जा गिरी और युवक डंपर के बाये तरफ के पिछले पहियों के नीचे आ गया। जिससे टायरों के कुचलने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की कड़ी मशक्कत के बाद शव को टायरों के बीच से निकलवाया। शव निकालने में जेसीबी व हाइड्रा का भी सहारा लेना पड़ा है। पुलिस ने पंचरामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

     थाना अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा ने बताया कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी। डम्फर को कब्जे में ले लिया गया है। डम्फर चालक की तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ