फोन पर धमकी देने वाले के खिलाफ केस दर्ज

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय के एक व्यक्ति को फोन पर धमकी देने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। 

     आपको बता दें कि, जवाहर नवोदय विद्यालय के रहने वाले विवेक सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, बाइस्ताबा विक्रम पता अज्ञात नाम के व्यक्ति ने उनके मोबाइल नंबर पर फोन करके उन्हें धमकी दी है। 

     मामले में कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, मिली तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ