रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के सलेथू गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने पति, सास और मौसेरी सास पर गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
आपको बता दें कि, गांव की रहने वाली प्रतिभा पुत्री दीनदयाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, उसका पति करण पुत्र माता प्रसाद, सास निर्मला पत्नी माता प्रसाद और उसके पति करण की मौसी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जब उसने विरोध किया तो सभी आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
मामले में कोतवाल बालेंदु गौतम का कहना है कि, महिला के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पति, सास और मौसेरी सास के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ