रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के पूरे सुखई स्थित स्वदेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शिक्षारत बच्चों की सुविधा हेतु विद्यालय कमेटी व विद्यालय परिवार द्वारा एक क्रय विंगर वाहन का आगमन हुआ। विद्यालय की इस उपलब्धि से स्कूल आने जाने वाले नौनिहाल बच्चों को सुव्यवस्थित तरीके से विद्यालय लाया और घर ले जाया जा सकेगा। क्रय विंगर वाहन को आरएसएस के सह प्रांत कारवाह व पालक विद्या भारती अवध प्रान्त संजय सिंह और भाजपा नेता प्रभात साहू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आपको बता दें कि, सोमवार को कस्बा स्थित स्वदेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्यालय द्वारा क्रय विंगर वाहन का संजय सिंह प्रांत कारवाह, समर बहादुर सिंह प्रबंधक, लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, प्रभात साहू चेयरमैन प्रतिनिधि नगर पंचायत, प्रधानाचार्य नारेंद्र मिश्र व शिशु मंदिर प्रधानाचार्य संजय पाठक, ने सामूहिक रूप से स्वदेशी विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की बड़ी उपलब्धि बताया है।
इस मौके पर संतोष जायसवाल, जगमोहन, राम अभिलाख, राकेश मिश्र वाहन प्रमुख, शिशु मंदिर व विद्या मंदिर के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियाँ