पुश्तैनी जमीन पर गड़े पिलरों को उखाड़ने के मामले में 6 पर केस दर्ज

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के कस्बा महराजगंज में पुश्तैनी जमीन पर बनवाए गए पिलरों को उखाड़ कर फेंक देने के संबंध में तीन नामजद समेत 6 के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन शुरू करदी है।

     आपको बता दे कि, कस्बा महराजगंज के रहने वाले प्रभात कुमार गुप्ता पुत्र सत्यनारायण गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, कस्बे में स्थित उनकी पुश्तैनी जमीन है। जिस पर उन्होंने आरसीसी के पिलर खड़े कर रखे थे। विपक्षीगणों नंदकिशोर, ब्रजकिशोर और जय हनुमान पुत्रगण भोला निवासी रुद्र नगर कस्बा महराजगंज व तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी पुश्तैनी जमीन पर गड़े पिलरों को उखाड़ कर फेंक दिया है।

    पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर 6 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। 

     कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, तहरीर मिली है। 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ