मां ने अपने बेटे पर ही दर्ज कराया फोन पर गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के मुरैनी गांव में की रहने वाली एक मां ने थाने में तहरीर देकर अपने बेटे के खिलाफ फोन पर गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

     आपको बता दें कि, गांव की रहने वाली अमरावती पत्नी शिव मोहन सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, उसके बेटे राहुल पुत्र शिव मोहन ने उसे फोन करके उसके साथ गाली गलौज किया, उसने जब विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर वादिनी के बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

     मामले में कोतवाल बालेन्दु गौतम का कहना है कि, महिला द्वारा मिली तहरीर के आधार पर आरोपी बेटे के विरुद्ध केस कर लिया गया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। मिले तथ्यों के आधार पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ