रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के इन्हौना रोड पर बाजार मऊ के पास पीछे से आ रही बाइक ने आगे चल रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया जहाँ उसकी हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि, विवरण के मुताबिक अन्दूपुर गांव का रहने वाला राजेश सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह बाइक से घर वापस लौट रहा था कि, तभी डेपार मऊ चौराहे के पास जैसे ही वह गांव की तरफ मुड़ने को था तभी पीछे से तेज गति से आ रही अनियंत्रित बाइक नें उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह दूर जा गिरा और उसे गहरी चोट आ गई।
आसपास के लोगों ने तत्काल उसे 108 एंबुलेंस के द्वारा महराजगंज सीएचसी लाये, जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार करके हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ