एक ही दिन में तेरह वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजने वाली महराजगंज पुलिस ने रिकॉर्ड किया अपने नाम।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगैन के कुशल निर्देश पर महराजगंज पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित व न्यायालयों में हाजिर नहीं हो रहे तेरह अभियुक्तों को बीती रात विभिन्न स्थानों से पकड़कर जेल भेज दिया है। एक ही दिन में इतनी बड़ी तादाद में वारंटियों की गिरफ्तारी का महराजगंज पुलिस ने रिकॉर्ड भी बनाया है।
       आपको बता दें कि, पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वारंटी पोखरनी निवासी राम सजीवन, मुरैनी गांव के जगजीवन, श्रीमती कैलाशा, जागेश्वर, जगदीश तथा गढी पोखरनी के रामसेवक, लोनार गांव के रहने वाले राम अवतार ईश्वरदीन, बसंत लाल पूरे विलास के रहने वाले छंगा लाल, सुशील व कुसुढी के बिंदु कुमार विभिन्न आपराधिक मुकदमों में अभियुक्त थे तथा कई पेशियों से तारीख पर हाजिर नहीं हो रहे थे।
      न्यायिक अधिकारियों के द्वारा जारी वारंट के आधार पर कोतवाल लालचंद सरोज की अगुवाई में पुलिस ने सभी 13 वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ