रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायबरेली तरूण सक्सेना के नेतृत्व में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर,पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल, जिलाधिकारी अमेठी निशा अनन्त, पुलिस अधीक्षक अमेठी, अनूप सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रायबरेली पवन कुमार सिंह एवं अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,रायबरेली अनुपम शौर्य द्वारा कारागार का संयुक्त त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कारागार की बैरकों का भ्रमण किया गया। इस दौरान कारागार की साफ सफाई,पाकशाला और अनुशासन व्यवस्था को भी देखा गया।
आपको बता दें कि, निरीक्षण के दौरान कारागार में निरूद्ध महिला बंदियों से भी वार्तालाप किया गया एवं सेनेगलीज़ बंदिनी से उसके केस के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी हासिल करके उसके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन भी दिया गया।
इस दौरान जेल अधीक्षक हर्षिता मिश्रा व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ