रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने राणा बेनी माधव सिंह जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने बताया कि, इस यूनिट के शुरू हो जाने से मरीजों को प्लेटलेट्स और ब्लड से संबंधित किसी भी समस्या के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
आपको बता दें कि, यह यूनिट 12 वर्षों से बंद पड़ी थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ महेंद्र मौर्य के अथक प्रयास से कार्यवाही को पूर्ण करते हुए इस यूनिट की स्थापना ब्लैक बैंक में की है। ब्लड कम्पोनेण्ट सेपरेटर यूनिट से प्लेटलेट्स,पैक्ड आर0बी0सी0 तथा प्लाज्मा का निर्माण किया जायेगा। प्लेटलेट्स से उन मरीजों (डेंगू, वाइरल फीवर आदि) को लाभ मिलेगा जिनमें प्लेटलेट्स की कमी हो जाती है। पैक्ड सेल आर0बी0सी0 का उपयोग सीवियर एनीमिया के मरीजों में किया जायेगा। पूर्व में प्लेटलेटस की कमी एवं पैक्ड सेल आर0बी0सी0 के लिए मरीजों को या तो एम्स रायबरेली या के0जी0एम0यू0 लखनऊ रिफर किया जाता है,अब उन मरीजों को उक्त स्थानों पर रिफर नहीं करना पड़ेगा।
इस अवसर पर डा0 सै0 अलताफ हुसैन वरिष्ठ परामर्शदाता, डा0 हेमारानी गुप्ता पैथोलाजिस्ट ब्लड बैंक, डा0 ऋचा त्रिपाठी, डा0 श्वेता सिंह, डा0 दीपेन्द्र सिंह, डा0 जे0के0 लाल, डा0 पी0के0 वैसवार, डा0 राजीव अग्रवाल, डा0 राजेन्द्र शर्मा, डा0 बी0आर0 यादव हास्पिटल मैनेजर तथा ब्लड बैंक एवं जिला चिकित्सालय का समस्त स्टॉफ तथा चिकित्सालय के चिकित्सा कर्मी उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियाँ