रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा बहराइच राजमार्ग पर नंदाखेड़ा गांव के पास गुरुवार की सुबह तकरीबन 4:00 बजे के आसपास मौरंग लदा एक डंपर गाड़ी संख्या यूपी-32 आरएन- 0548 अनियंत्रित होकर बीच रोड पर पलट गया, जिसमें डंपर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक डंफर चालक विजेंद्र कुमार (35) पुत्र राम सुमिरन निवासी तिलोई जनपद अमेठी डंपर के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों एवं राहगीरों द्वारा किसी तरह उसे डंपर के नीचे से बाहर निकाला गया। तत्पश्चात सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार करने के पश्चात डॉक्टर ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
इस बाबत थाना प्रभारी बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि, घटना की सूचना प्राप्त हुई है। डंपर को हटवा कर यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चालू कर दिया गया है। आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।


0 टिप्पणियाँ