रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा है कि, शासन के निर्देशानुसार दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस के अवसर पर 29 जून 2024 को प्रातः 11 बजे से 01ः30 बजे के मध्य राजकीय इण्टर कालेज रायबरेली के सभागार कक्ष में ‘‘व्यापारी कल्याण दिवस’’ का आयोजन किया जाना है।
आपको बता दें कि, जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि, व्यापारी कल्याण दिवस में व्यापारियों से जुड़ी योजनाओं तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभ परक योजनाओं से सम्बन्धित विभागीय स्टाल लगाकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

0 टिप्पणियाँ