रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव खेरवा मजरे मुरैनी से विगत 3 तारीख को रहस्यमय तरीके से गायब हुई 13-13 साल की दो लड़कियों को आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला और दोनों लड़कियों को बहला-फुसलाकर गायब करने वाले अभियुक्त को भी दबोच लिया है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक अभियुक्त रंजीत सिंह जनपद फिरोजाबाद के सिरसागंज थाने के गांव नगला हुमायूं का रहने वाला है। ज्ञात हो कि, मुरैनी गांव में रहने वाली दो लड़कियां जो स्कूल में पढ़ने जाती थी। 3 नवंबर की दोपहर दोनों घर से यह बता कर निकली कि, वह डेपार मऊ की बाजार जा रही हैं, फिर वे वापस घर नहीं लौटी थी। काफी खोजबीन कर परेशान लड़कियों की मां ने पुलिस को सूचना दी।
एक लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गुमशुदगी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। यह मामला पुलिस के लिए सुलझा पाना टेढ़ी खीर साबित हो रहा था। उधर लगातार पुलिस अधीक्षक द्वारा महराजगंज पुलिस को लड़की बरामद करने का सख्त निर्देश दिया था कि, लड़कियां बरामद न होने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। एसपी द्वारा दी गई चेतावनी का पुलिस पर असर पड़ा और अंततोगत्वा कोतवाल लालचंद सरोज ने दिन-रात कड़ी मेहनत की।
सूत्र बताते हैं कि, इस सारे काम में कॉल डिटेल रिपोर्ट पुलिस के काफी काम आई पुलिस का कहना है कि, उसने आज अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

0 टिप्पणियाँ