रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: स्थानीय पुलिस द्वारा कई मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के अनुसार वांछित अभियुक्त रोहन उर्फ रामू पासी पुत्र रामखेलावन निवासी ग्राम उमरपुर थाना बछरावां उम्र 21 वर्ष के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 647/19 धार 376, 313, 147, 323, 504, 506, 366 और 354 ख आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज था।
वहीं दूसरी तरफ बछरावां पुलिस द्वारा एक दूसरे वांछित अभियुक्त को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। दूसरे अभियुक्त रामनंदन मौर्य उर्फ नंदू मौर्य पुत्र सुखलाल प्रसाद मौर्य निवासी पश्चिम गांव थाना बछरावां के विरुद्ध संबंधित वाद संख्या 2777/12 धारा 279, 337, 338, 304 ए आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत था। जिसकी पेशी जे0एम0 के न्यायालय में प्रथम कोर्ट नंबर 17 में आगामी 8 दिसंबर को पेशी थी। उक्त दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ