MLC स्नातक व शिक्षक चुनाव की तैयारियों को लेकर शिवगढ़ राजमहल के महेश पैलेस में हुई बैठक।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ राजमहल के महेश पैलेस में राजा राकेश प्रताप सिंह एक्स एमएलसी व कार्यकारी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रबंधक महासभा की अध्यक्षता में भाजपा एमएलसी स्नातक शिक्षक चुनाव की तैयारी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की शुरूआत राजा राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी व अनेक भाजपाइयों ने दीप प्रज्जवलन कर किया। संगठन की ओर से चुनावी कार्यकर्ताओं का वृत्त पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने सबके समक्ष रखा। इसके बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनन्द त्रिपाठी ने विस्तार से योजनाओं को रखा।
       आपको बता दें कि, मुख्य वक्ता के रूप में बैठक के  आयोजक राजा राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि, आगामी संगठन व क्षेत्र के कार्यक्रमों के साथ-साथ एमएलसी स्नातक व शिक्षक चुनाव की अप्रत्याशित जीत के लिए स्वयं की जिम्मेदारी के साथ स्नातक शिक्षक वोट बनवाने का काम करना है और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को रिकॉर्ड तोड़ मतों से जिताना है।
      उन्होंने कहा कि, हम सब विपरीत समय में भी मन माफिक परिणाम हासिल करने के लिए काम कर चुके हैं इस लिए पुन: इतिहास दोहराना होगा।    

       पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि, एमएलसी स्नातक शिक्षक चुनाव भाजपा का इतिहास लिखेगा और इसके गवाह आप सब होंगे। भारतीय जनता पार्टी का पदाधिकारी से लेकर एक-एक कार्यकर्ता स्नातक एमएलसी और शिक्षक चुनाव के लिए दिन रात मेहनत कर रहा है। बैठक में विनोद सिंह अध्यक्ष प्रधान संघ, शशि सिंह प्रधान प्रतिनिधि सदस्य जिला पंचायत ने भी अपने विचार रखे।
       इस अवसर पर सुरेश गुप्ता कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, डॉ त्रिवेन्द्र त्रिपाठी प्रधानाचार्य बरखंडी विद्यापीठ के अलावा दर्जनों लोगों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति बनाए रख कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ