नवनिर्मित शौचालय की दीवाले धसी, मलबे मे दबकर किशोर की मौत

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र के अंतर्गत भूपखेड़ा मजरे कुर्री गांव में शनिवार की सुबह नवनिर्मित शौचालय की दीवाल धसने से मलबे में एक किशोर दब गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। 

     आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक किशोर शिवम (17) पुत्र रामनरेश अपने नवनिर्मित शौचालय के पास भरा हुआ बरसात का पानी हटा रहा था, तभी शौचालय के टैंक की दीवाले धसने से वह टैंक के अंदर फंस गया। ग्रामीणों तथा जेसीबी की मदद से चार घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, परंतु किशोर की जान नहीं बचाई जा सकी। 

     मृतक किशोर शिवम के पिता रामनरेश ने बताया कि, अभी 8 दिन पूर्व ही शौचालय के टैंक की स्लैप पड़ी थी। बरसात के कारण शौचालय के पास पानी भर गया, वहां शिवम मिट्टी डालने का कार्य कर रहा था। परंतु अचानक टैंक की चारों दीवाले धस गई, जिससे वह टैंक के अंदर फस गया। 

      सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को पंचनामा कर पारिवारिक जनों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी विजेंद्र शर्मा ने बताया कि, शव को कब्जे में ले लिया गया है, आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

       घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने मृतक किशोर के परिजनों को ढाढस बधाते हुए अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।घटना के समय घटनास्थल पर लोगों का भारी हुजूम जमा हो गया और भारी संख्या में पुलिस बल व फायर ब्रिगेड भी मौके पर मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ