दीवाल काटकर घर में घुसा चोर, गृहस्वामी ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: दीवाल काटकर चोर घर के अंदर दाखिल होने के बाद, घर वालों ने चोर को पड़कर पहले तो डेमो वीडियो बनाया फिर चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।

     आपको बता दें कि, घटना 28/29 की रात लगभग एक बजे की बताई जा रही है। बछरावां थाना क्षेत्र के दोस्तपुर गांव के रहने वाले मोहित पुत्र भैरव प्रसाद के घर में पिछली दीवार पर सेंध काटकर एक चोर उनके घर में घुस गया। उसने चारपाई पर सो रही मंजू देवी का मोबाइल उठाया और जब तक वह और कुछ चोरी करता मंजू की नींद खुल गई। चोर को देखकर उन्होंने चीखना शुरू कर दिया। उनके चीखते ही चोरी करने आया चोर उनका गला दबाने लगा। तब तक घर के अन्य सदस्य कमरे में पहुंच गए और उन्होंने चोर को दबोच लिया। फिर जिस सेंध से चोर अंदर आया था। दीवार के उसी छेद से उसे बाहर निकलने को कहा गया, उसी समय वीडियो भी बना लिया गया। 

     उसके बाद घर मालिक ने पुलिस को सूचना देकर चोर को पुलिस के हवाले कर दिया है। मोहित ने बताया कि, चोर के हाथ पर जेल की मोहर भी लगी हुई थी। गनीमत रही कि, जानकारी हो गई। नही तो सामान समेत चोर भाग जाता।

      थानाध्यक्ष विजेंद्र शर्मा ने बताया कि, घटना की तफ्तीश की जा रही है। चोर को गिरफ्तार किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ