तेज रफ्तार ट्रक व दुग्ध वाहन आपस में टकराकर चाय की दुकान में घुसे

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: क्षेत्र के जुरूवा पश्चिम गांव बाईपास पर के निकट एक ट्रक और दुग्ध वाहन की आपस में टक्कर हो गई, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर एक चाय की दुकान में घुस गया। हादसे में दुग्ध वाहन चालक और परिचालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि ट्रक ड्राइवर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, यहां उनकी स्थिति को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।

     आपको बता दें कि, घटना शनिवार सुबह लगभग 6:00 बजे के आसपास की है। चुरूवा पश्चिम गांव बाईपास पर समोधा चौराहा के निकट मौरावा से आ रहा एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक एवं लखनऊ की ओर से आ रहा, दुग्ध वाहन आपस में टकराकर चाय की दुकान में घुस गए। जिसमें ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और दुग्ध वाहन के चालक चंद्रपाल पुत्र देवीलाल निवासी मोती का पूरवा थाना लालगंज और परिचालक अनुज कुमार पुत्र परशुराम ग्राम सलेमपुर थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा दोनों घायलो को इलाज के लिए एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।   

      इस बाबत थाना प्रभारी विजेंद्र शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है, आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ