एजेंट पास में कोरोना टेस्ट की बाध्यता के बाद कोरोना टेस्ट कराने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: मतगणना में एजेंट पास के लिए कोविड-19 नेगेटिव जांच की बाध्यता होनेे से प्रत्याशियों में अफरा तफरी का माहौल रहा है। कोविड 19 की जांच को लेकर सीएचसी बछरावां में प्रत्याशी व समर्थक बड़ी संख्या पहुंच रहेे थे। यहां के हालात यह हैं कि, सीएचसी में एक दिन में होनेे वाली कोरोना टेस्ट का रिकॉर्ड टूट गया है।


   आपको बता दें कि, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद मतगणना में एजेंट बनने के लिए कोविड-19 नेगेटिव लोगों को ही एजेंट पास दिए जाएंगे। यह बाध्यता जारी होने के बाद रायबरेली जिले की सीएचसी बछरावां में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रत्याशी व उनके समर्थक तेज तपिश में जांच के लिए कतार में खड़े दिखे। सोशल डिस्टेंसिंग तो दूर कई लोग बिना मास्क के भी कतार में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। 


   यहां सीएचसी में लगभग रोजाना 50 एंटीजन टेस्ट का आंकड़ा भी पार नहीं होता था, लेकिन आज एजेंट पास में बाध्यता के बाद सारे रिकॉर्ड टूट गए और दो बजे तक 132 लोगों के कोरोना एंटीजन टेस्ट हुए। अस्पताल प्रशासन लगातार सोशल डिस्टेंसिंग की गुहार लगाता रहा। लेकिन किसी ने एक न सुनी। सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर कई बार अस्पताल के कर्मचारियों से लोगों की कहासुनी भी हुई। लेकिन लोग नहीं माने।

     संक्रमण फैलने के खतरे को देखकर मजबूरन अस्पताल प्रशासन को टेस्ट किट खत्म होने का हवाला देकर कोरोना टेस्ट बंद करना पड़े। 

   अस्पताल के अधीक्षक डॉ एके जैस ने बताया कि, एजेंट बनने के लिए लोग बड़ी संख्या में कोरोना टेस्ट के लिए अस्पताल आए हैं। लोगों को लगातार सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने के लिए आगाह किया गया है। वहीं सीएचसी पहुंचने वाले गंभीर रोगियों के लिए चार टेस्ट किट बचाई गई। जिससे समय से आने वाले मरीजों की जांच हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ