29 अप्रैल 2021: कोरोना वायरस अपडेट: 24 घंटे में कोरोना ने ली रेकॉर्ड 3,596 की जान

वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही क्रैश हुआ कोविन पोर्टल। सीरम ने राज्यों के लिए टीके के दाम 100 रुपये घटाए। रिपोर्ट में दावा- जून में चरम पर होगी दूसरी लहर। दो लाख से अधिक मौतों का आंकड़ा दर्ज करने वालों में भारत चौथा देश। पीएम केयर्स फंड से खरीदे जाएंगे एक लाख पोर्टेबल ऑक्सिजन कंसन्ट्रेटर। महाराष्ट्र में 30 अप्रैल के बाद 15 दिनों के लिए बढ़ेगा लॉकडाउन

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही क्रैश हुआ कोविन पोर्टल: पहली मई से शुरू होने वाले वैक्सीनेशन के तीसरे चरण के लिए बुधवार शाम चार बजे रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही क्रैश हुआ कोविन पोर्टल। अपॉइंटमेंट मिलने में भी हो रही परेशानी। सोशल मीडिया पर लोगों की शिकायत, अभी भी सिर्फ 45 साल से अधिक उम्र वालों के लिए ही स्लॉट दिखा रहे ज़्यादातर अस्पताल।

डबल म्यूटेंट वायरस पर भी कारगर कोवैक्सिन-अमेरिका: भारत में कोरोना की दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार माने जा रहे डबल म्यूटेंट वायरस पर भी कारगर देसी टीका कोवैक्सिन। अमेरिका के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ0 एंथनी फाउसी का दावा। कहा, मुश्किल हालात से जूझ रहे भारत में सहायक साबित हो सकता है, कौवैक्सिन का टीका।

सीरम ने राज्यों के लिए टीके के दाम 100 रुपये घटाए: कोविशील्ड टीका बनाने वाले सीरम इंस्टिट्यूट ने बुधवार को राज्यों को बेचे जाने वाले टीके की घटाई कीमत। राज्यों को अब 300 रुपये में मिलेगी एक डोज़। पहले 400 में एक डोज देने का हुआ था फैसला।

रिपोर्ट में दावा-जून में चरम पर होगी दूसरी लहर: जून में अपने चरम पर पहुंच सकती है कोरोना की दूसरी लहर। एशियन डिवेलपमेंट बैंक, रेटिंग एजेंसी एसएंडपी, ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने जताई आशंका। भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है घातक असर। 

मौतों का रेकॉर्ड बना: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रेकॉर्ड तीन लाख 79 हजार से अधिक नए मामले आए सामने। तीन हज़ार 596 की गई जान। दो लाख से अधिक मौतों का आंकड़ा दर्ज करने वालों में भारत चौथा देश। पहले तीन स्थान पर अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको।

ऐसा लगता है केंद्र चाहता है लोग मरते रहें-कोर्ट: ऐंटी वायरल इंजेक्शन रेमडेसिविर के इस्तेमाल के नए नियम पर दिल्ली हाई कोर्ट की तीखी टिप्पणी। कहा, लगता है केंद्र सरकार चाहती है कि मरते रहें लोग। नए प्रोटोकॉल के तहत सिर्फ ऑक्सिजन सपोर्ट पर निर्भर मरीजों को रेमडेसिविर देने का है नियम।

पीएम केयर्स फंड से लगेंगे एक लाख ऑक्सिजन कंसन्ट्रेटर, 500 प्लांट: पीएम केयर्स फंड से खरीदे जाएंगे एक लाख पोर्टेबल ऑक्सिजन कंसन्ट्रेटर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को किया ऐलान। कहा, देश के जिन हिस्सों से आ रहे कोरोना के अधिक मामले, उनकी ऑक्सिजन जरूरत की जाएगी पूरी। वहीं जिला मुख्यालयों और टियर-2 शहरों में ऑक्सिजन सप्लाई बढ़ाने के लिए लगाए जाएंगे 500 पीएसए प्लांट।

तीन देशों से भारत आए 23 ऑक्सिजन कंटेनर: दुबई, सिंगापुर और थाइलैंड से अब तक भारत आ चुके हैं 23 खाली ऑक्सिजन कंटेनर। उधर हरियाणा के लिए ऑक्सिजन सप्लाई लेकर राउरकेला से फरीदाबाद के लिए रवाना हुई ऑक्सिजन एक्सप्रेस ट्रेन।

महाराष्ट्र में 15 दिन बढ़ेगा लॉकडाउन: महाराष्ट्र में 30 अप्रैल के बाद 15 दिनों के लिए बढ़ेगा लॉकडाउन। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने किया इशारा। कहा, बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सभी सदस्यों ने की मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से लॉकडाउन बढ़ाने की मांग। उधर गोवा में भी गुरुवार रात से सोमवार सुबह तक लॉकडाउन का ऐलान।

वोटों की गिनती से पहले निगेटिव या टीके की रिपोर्ट जरूरी-आयोग: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की दो मई को होने वाली काउंटिंग के लिए चुनाव आयोग ने जारी किए गाइडलाइंस। RT-PCR की निगेटिव रिपोर्ट के बिना गिनती के वक्त नहीं मिलेगी एंट्री। वैक्सीन की दोनों डोज़ लगी होने का सर्टिफिकेट दिखाने पर भी मिलेगी इजाज़त।


------------------------------------------------------------------------

                        शिवाकांत अवस्थी

कुछ बीजेपी समर्थक यह सवाल कर रहे हैं कि, SK India News यह समाचार क्यों दिखा रहा है। तो समर्थक साहब!, आज मानवता समाप्त हो रही है। योगी सरकार की इमेज चमकाने की बजाय समाज सेवा पर ध्यान दीजिये। ऐसी खबरें जब सरकार, प्रशासन तक पहुंचती हैं, तो वो कदम उठाते हैं। क्या आप चाहते हैं कि, सरकार को कुछ पता ही ना चले?

------------------------------------------------------------------------

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ