【कोरोना संकट से निपटने में विदेशी मीडिया में सरकार की हो रही आलोचना, पर विदेश मंत्री एस जयंशकर ने भारतीय राजदूतों से बात की है। विदेश मंत्री ने राजदूतों से कहा है कि, वे विदेशी मीडिया के 'एक पक्षीय' नरेटिव का जवाब दें। पड़ेसी देश बांग्लादेश अगले सप्ताह भारत तो रेमडेसिविर दवा भेजेगा। राजधानी दिल्ली में कोरोना की स्थिति काफी जटिल हो गई है। महामारी से होने वाली मौतों की वजह से राजधानी के शवदाह गृहों में जगह मिलनी मुश्किल हो गई है। एक मई से 18+ लोगों के लिए टीकाकरण शुरू हो रहा है, लेकिन कई राज्यों में कोरोना टीके की कमी हो गई है। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-👇🏻
【कानपुर में सिख समुदाय ने एक मास्क लंगर शुरू किया है, जिसके तहत वे जरूरतमंद व्यक्तियों को मुफ्त में दो लेयर वाला मास्क वितरित कर रहे हैं। ये मास्क उन हजारों पगड़ियों से बनाए जा रहे हैं, जिन्हें समुदाय के सदस्यों द्वारा 'पगड़ी बैंक' में दान किया गया था। युवा सिख मोर्चा के अध्यक्ष कवलजीत सिंह मनु ने कहा कि, शहर में स्थित संगीत टॉकीज के पास 'मास्क लंगर' स्थापित किया गया है, जहाँ हर दिन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक मुफ्त मास्क बांटे जाते हैं। अब तक, 10,000 से अधिक मास्क स्वास्थ्य पेशेवरों और लोगों को जरूरत में वितरित किए गए हैं।】
【इजरायल बोनफायर फेस्टिवल में भगदड़ में 28 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, और सैकड़ों लोग घायल हैं।】
【उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत रोजगार देने की योजना बनाई है, जिसमें ग्राम रोजगार सेवकों और महिलाओं के लिए 100 दिन का रोजगार कम से कम 25 लाख परिवार को सुनिश्चित किया जाएगा। सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद प्रस्ताव जल्द से लागू होने की संभावना है।】
【कोरोना महामारी के इस दूसरे दौर में ऑक्सीजन की कमी से देश में हाहाकार है। लोगों को इस कठिन समय से बाहर निकालने के लिए केंद्र सरकार अलग अलग देशों से ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने की कोशिश में जुटी हुई है।】
【कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर उत्तर प्रदेश में कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 35, 156 नए मरीज मिले हैं, जबकि 298 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 25, 613 लोग डिस्चार्ज हुए। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि, प्रदेश में एक्टिव संक्रमितों की तीन लाख 9, 237 है। इस बीच हमने टेस्टिंग के काम की गति भी बरकरार रखी है। बीते 24 घंटे में दो लाख 25, 312 सैंपल की जांच की गई है।】
【दिल्ली कैपिटल्स के युवा भारतीय ओपनर पृथ्वी शॉ ने गुरुवार को आईपीएल 2021 के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शिवम मावी के एक ओवर कैसे जड़े छह चौके। मैच के बाद खुद बताया।】
【यूपी के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला किया है। उनके निर्देश पर प्रदेश के लगभग 50 अति प्रभावित जिलों और हर जिले में कम से कम दो सीएचसी यानि प्रदेश में करीब 125 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने आबकारी और चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग को निर्देशित किया है। इसे अमलीजामा पहनाने के लिए आबकारी और चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग ने तत्काल कार्यवाही शुरू कर दी है।
【टाइम्स नाउ-सीवोटर के मुताबिक पश्चिम बंगाल में फिर ममता बनर्जी की सरकार बन रही है, लेकिन पीपुल्स पल्स ने 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा में 192 सीटें बीजेपी को जीतने की उम्मीद जताई है।】
【इतिहास में 30 अप्रैल की तारीख दुनिया के नक्शे पर जर्मन नेता अडोल्फ हिटलर की मौत के दिन के तौर पर दर्ज है।】
------------------------------------------------------------------------
शिवाकांत अवस्थी
कुछ बीजेपी समर्थक यह सवाल कर रहे हैं कि, SK India News यह समाचार क्यों दिखा रहा है। तो समर्थक साहब!, आज मानवता समाप्त हो रही है। योगी सरकार की इमेज चमकाने की बजाय समाज सेवा पर ध्यान दीजिये। ऐसी खबरें जब सरकार, प्रशासन तक पहुंचती हैं, तो वो कदम उठाते हैं। क्या आप चाहते हैं कि, सरकार को कुछ पता ही ना चले?
------------------------------------------------------------------------

0 टिप्पणियाँ