प्रभात ने कराया मऊ गांव को पूरी तरह से सैनिटाइज, लोग दे रहे दिल से दुआएं।। Raebareli news ।।

 

 मऊ सर्की गांव में सतीश सिंह के घर पर सेनीटाईजर  टीम

प्रभात साहू तुम जियो हजारों साल साल के दिन हो पचास हजार-मऊ ग्राम वासी।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: मऊ गांव के रहने वाले लोगों को आज उस समय बड़ी राहत और सुकून का अहसास हुआ, जबकि कोरोना महामारी के भयावह दौर से आशंकित ग्रामीणों की मदद के लिए इस क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य रह चुके वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात साहू ने पूरे गांव के अधिकांशत: हिस्से को अपनी ओर से सेनीटाइजर भरे टैंकर भेजकर सैनिटाइजेशन कराया। सैनिटाइजेशन का काम सुबह शुरू हुआ, और देर शाम 5:00 बजे तक चलता रहा। इसमें कई टैंकर लगाए गए थे। ग्रामीणों ने प्रभात साहू के इस काम की जमकर सराहना की है। उधर प्रभात साहू ने यह भी कहा है कि, ग्राम पंचायत की जो भी सड़कें और नालियां सेनीटाइजर होने से शेष रही हैं। उन्हे रविवार को पुनः टीम भेजकर काम पूरा कराया जाएगा। मऊ गांव में संक्रमण का खतरा जड़ से खत्म करने की उनकी कोशिश होगी।


मऊ गर्वी गांव में शिव बहादुर पांडेय के दरवाजे सैनिटाइजेशन करती टीम।

  आपको बता दें कि, विगत 15 दिनों से पूरा मऊ गांव संक्रमण की चपेट में है। कई लोग कोरोना पाजिटिव भी हो चुके हैं। लगभग डेढ़ दर्जन लोगों की असामयिक मृत्यु भी हो चुकी है। मामला जोर पकड़ने पर मीडिया द्वारा मामले को पहले अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया था। इसी दौरान भाजपा नेता प्रभात साहू ने समस्या की जानकारी होने पर पूरे गांव को सैनिटाइज कराकर संक्रमण का खतरा खत्म किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने मऊ वासियों की हर प्रकार से मदद की पेशकश भी की थी।

रमाकांत awasthi नंबरदार

चौरसिया टोला में सेनीटाइजेशन करती टीम।

    इसी क्रम में उन्होंने नगर पंचायत महराजगंज के दो टैंकर पानी में सैनिटाइजर डलवा कर कर्मचारियों को भेजकर विधिवत मऊ गर्बी और मऊ सर्की का डोर टू डोर सैनिटाइजेशन करवाया, साथ में सड़कों और नालियों के साथ-साथ मऊ बाजार का भी सैनिटाइजेशन किया गया। इससे गांव के नागरिक काफी संतुष्ट है। सब ने भाजपा नेता के प्रयासों की सराहना की है। 


ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह के दरवाजे सैनिटाइजेशन करती टीम।

चैलहवा टोला में सेनीटाइजेशन करती टीम।

   श्री साहू ने यह भी कहा है कि, आवश्यकता पड़ने पर गांव के पुरवा को भी सेनीटाईज कराया जाएगा। इस मौके पर सफाई कर्मियों की टीम जिसमें अखिलेश कुमार, रामदयाल तथा रामकुमार आदि की संयुक्त टीम द्वारा सैनिटाइजेशन का काम किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ