लखनऊ: ऑक्सीजन की कमी कैसे लोगों को मौत का मंजर दिखा रही है। विगत दिनों इसका उदाहरण यूपी के आगरा शहर में देखने को मिला। महामारी के मुश्किल हालात से मजबूर पति ने पत्नी की गोद में ही दम तोड़ दिया।
आपको बता दें कि, एक पत्नी लाख कोशिशों के बाद भी अपने पति को नहीं बचा पाई, और पति ने पत्नी की बाहों में दम तोड़ दिया। जिसने भी इस दृश्य को देखा वो सहम गया। ऑक्सीजन की कमी ने एक पत्नी को इस कदर लाचार और बेबस बना दिया कि, मुंह से दी गई सांसें भी उसके पति को नहीं बचा सकी। पति को जब ऑक्सीजन नहीं मिला तो, पत्नी ने मुंह से सांस देने की कोशिश की। लेकिन वो कोशिश भी बेकार ही गई। ऑटो रिक्शा में मुंह से सांस देने की ये तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

0 टिप्पणियाँ