दहेज उत्पीड़न के मामले में महिला ने दर्ज कराया पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के कस्बा महराजगंज में एक दहेज उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराली पक्ष के पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

     आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के टाउन एरिया महराजगंज के वार्ड संख्या आठ आनंद नगर की रहने वाली आरती साहू पुत्री स्वर्गीय ओंकारनाथ ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, 2 वर्ष पूर्व उसका विवाह नागेश्वर नगर कस्बा व थाना बीघापुर जनपद उन्नाव के रहने वाले चंद्र कुमार साहू के बेटे संजीव कुमार साहू से हुआ था। विवाह में मायके पक्ष वालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। किंतु विवाह के कुछ दिन बाद से ही उनके ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा और दान दहेज की मांग की जाने लगी। मायके पक्ष के लोगों द्वारा दहेज की मांग पूरी न करने पर उसका पति संजीव कुमार साहू पुत्र चंद्र कुमार साहू, उसके ससुर चंद्र कुमार साहू पुत्र गोपी किशन साहू और सास अनीता पत्नी चंद्र कुमार, जेठ राजीव कुमार तथा ननद कुमारी पूजा अक्सर दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। उसके विरोध करने पर सभी ससुराली जनों द्वारा उसके और उसके भाई प्रशांत के साथ मारपीट करी गई।

     वादिनी ने बताया कि, जब उसके भाई ने मारपीट का विरोध किया तो सभी आरोपियों ने उसे और उसके भाई के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। 

     पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर पति, ससुर, सास, जेठ और ननद के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है, मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। 

     कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, मिली तहरीर के आधार पर पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। मिले तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ