रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के दसवंतपुर मजरे मऊ गांव में अज्ञात कारणों से 5 बच्चों की मां ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया, जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन आनन-फानन उसे उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार की शाम लगभग 7:00 बजे की है। गांव निवासिनी श्याम कली (37) पत्नी विजय कुमार ने अज्ञात कारणों से क्षुब्ध होकर घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया, जब हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर सीएचसी महराजगंज पहुंचें, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार होता न देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। किंतु जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवती का पति दिल्ली शहर में मेहनत मजदूरी करके अपना परिवार चलता है। घर में मृतका के दो बेटे और तीन बेटियां तथा परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं, जिनका इस हृदयविदारक घटना से रो-रो कर बुरा हाल है।

0 टिप्पणियाँ