क्षेत्रभर में मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती: गांधी और शास्त्री के विचारों पर चलने से जीवन में भर जाएगी सकारात्मक ऊर्जा-प्रभात साहू

रजनीकांत अवस्थी

महाराजगंज/रायबरेली: गांधी जयंती व राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस के अवसर पर महराजगंज सहित क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों व प्राइवेट संस्थानों में महत्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया।        

      आपको बता दें कि, महराजगंज कस्बे के तहसील परिसर में स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय में उपजिलाधिकारी रश्मिलता, क्षेत्राधिकारी कार्यालय में सीओ यादवेंद्र बहादुर पाल, विकासखंड परिसर में खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह, नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्षा सरला साहू व अधिशासी अधिकारी रामाशीष वर्मा तथा विद्युत विभाग में अधिशासी अभियंता ओ0पी0 सिंह के अलावा कोतवाली में कोतवाल बालेंदु गौतम ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

       इसी क्रम में कस्बा स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई, और उन्हें याद किया गया। 

     इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसियों द्वारा कस्बे के प्रमुख मार्गो पर प्रभात फेरी निकालकर भ्रमण किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि, भारत के निर्माण में महात्मा गांधी का अहम योगदान रहा है। लोगों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री से ईमानदारी और सादगी से रहने की सीख लेनी चाहिए। गांधी जी अहिंसा के पुजारी थे। 

      कार्यक्रमों की श्रृंखला में जमुरावां ग्राम प्रधान व विधायक प्रतिनिधि अमित कुमार चौधरी व अमित कुमार त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत भवन कपूरपुर मजरे जमुरावां में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धा से याद किया। उन्होंने कहा कि, लोगों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शस्त्री के विचारों को आत्मसात करना चाहिए।

       चेयरमैन प्रतिनिधि व भाजपा नेता प्रभात साहू व भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक पांडेय सहित सभासदों ने कस्बे के दानेश्वर स्थित मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस के अवसर पर साफ सफाई हेतु झाड़ू लगाकर कस्बे को साफ सुथरा बनाए रखने की शपथ ली। प्रभात साहू ने कहा कि गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों पर चलने वाले व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

       इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष अंकुर जायसवाल, सच्चिदानंद त्रिपाठी, राजकरन सिंह, मनोज कसेरा, रामचंद्र सिंह, दिनेश शुक्ला, भगवानदीन फौजी, प्रिंसू वैश्य, दिनेश चंद्र शुक्ला सहित कस्बे व क्षेत्र के लोग मौजूद  रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ