रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जिले में संचारी रोग एवं दस्तक अभियान 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। जिसमें शहर, नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर जन जागरूकता के साथ-साथ नालियों की साफ-सफाई, झाड़ियां की कटाई, दवा छिड़काव एवं जमे हुए जल की सफाई के साथ ही उथले हैंडपंपो के प्रयोग पर रोक लगाने जैसी गतिविधियां ग्राम पंचायत में कराई जा रही हैं।
आपको बता दें कि, संचारी रोग दस्तक अभियान की हकीकत जानने के लिए महराजगंज विकासखंड की खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह ने विकासखंड क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतो हलोर एवं कोटवा मदनिया का औचक निरीक्षण किया, और वहां कराई जा रही साफ-सफाई व अन्य चीजों के विषय में गहनता से जांच पड़ताल की। साथ ही वहाँ मौजूद सफाई कर्मचारियों को गांवो की सफाई व्यवस्था को और चुस्त दुरुस्त बनाने के निर्देश दिए।
संचारी रोग एवं दस्तक अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तर पर सफाई कर्मियों का रोस्टर जारी किया गया है, जिसके अंतर्गत सभी सफाई कर्मी ग्राम पंचायतो के मजरों में पहुंचकर साफ सफाई का कार्य कर रहे हैं। वहीं पशुपालन विभाग की तरफ से भी उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश चंद्र ने क्षेत्र के कैर गांव का निरीक्षण किया और वहां आबादी में संचालित हो रहे सुअर बाडो को आबादी से बाहर करने के लिए लोगों से अपील की। डॉ उमेश चन्द ने वहाँ दवा का वितरण किया और लोगो से कहा कि, संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए दी गयी दवा का छिड़काव करें और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे।

0 टिप्पणियाँ