छात्र छात्राओं की प्रतिभा को सवारने हेतु दो दिवसीय कला धरोहर कार्यशाला का हुआ सफलता पूर्वक समापन

देवरिया: जागृति सेवा केंद्र बरपार में भारतीय संस्कृति एवम् कला पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला कला धरोहर का सफलता पूर्वक समापन किया गया। संगीत नाटक अकादमी ने 'कला धरोहर' श्रृंखला की शुरुआत की है, जो एसएनए की अध्यक्ष डॉ0 संध्या पुरेचा की एक महत्वपूर्ण पहल है। 

     आपको बता दें कि, इस अवसर पर राजकीय इंटर कालेज तथा कस्तूरबा इंटर कालेज देवरिया की छात्राओ ने कार्यशाला मे प्रतिभाग करते हुए संत मीरा बाई पर मन मोहक भजन प्रस्तुत किया। कार्यशाला में भारतीय संस्कृति एवम् कला को जागृत रखने हेतु संगीत नाटक अकादमी सम्मान से सम्मानित सुप्रसिद्ध लोक गायिका शैलेश श्रीवास्तव द्वारा सभी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया गया एवम् मानव जीवन में  कला के महत्व को भजन एवम नृत्य नाटिका के माध्यम से बताया। अकादमी के प्रतिनिधि निलेश दीपक ने बताया कि, संगीत नाटक अकादेमी, जो देश में प्रदर्शन कलाओं के क्षेत्र की सर्वोच्च संस्था है, भारत की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और प्रचार के उद्देश्य से स्थापित की गई थी। यह संस्था अपने विभिन्न आयोजनों, गतिविधियों और उत्सवों के माध्यम से, राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और जमीनी स्तर पर देश की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और उसे व्यापक दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य करती है।

      संगीत नाटक अकादमी ने 'कला धरोहर' श्रृंखला की शुरुआत की है, जो अकादमी की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस श्रृंखला का उद्देश्य भारतीय प्रदर्शन कलाओं के बारे में छात्रों के ज्ञान को बढ़ाना और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) का समर्थन करना है। इस पहल के अंतर्गत, छात्रों को भारतीय कलाओं के प्रति जागरूक और नजदीक लाने के लिए व्याख्यान-प्रदर्शन, कार्यशालाएं और प्रदर्शन जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

       जानी मानी कथक नृत्य प्रशिक्षिका गौरी शर्मा त्रिपाठी ने कहा कि, 'कला धरोहर' श्रृंखला भारतीय सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और प्रसार के लिए एक अत्यंत प्रशंसनीय कदम है, जो न केवल छात्रों को भारतीय संस्कृति से जोड़ता है, बल्कि उन्हें हमारी समृद्ध धरोहर को समझने और सराहने के लिए भी प्रेरित करता है ।

      इस अवसर पर करन त्रिपाठी, संध्या मिश्रा, स्वाती बरनवाल, राम किंकर मिश्रा, प्रमोद मणि त्रिपाठी, विकास यादव, सलोनी द्विवेदी, प्रिया यादव, ज्योति विश्वकर्मा, अल्का गुप्ता, शीतल वर्मा, काजल मोदनवाल, पायल राजभर, तमन्ना खातून इत्यादि छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ