रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज कस्बा समेत हसनपुर गांव में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। भाजपा पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
आपको बता दें कि, भारतीय राजनीतिक विचारक, दार्शनिक, समाजसेवी, और भारतीय जनसंघ के नेता दीन दयाल उपाध्याय की जयंती हसनपुर गांव में ग्राम प्रधान केशव चौधरी के आवास पर धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्रभात साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।
मुख्य अतिथि प्रभात साहू ने कहा कि, पंडित दीन दयाल उपाध्याय एक महान समाजसेवी और राष्ट्रवादी विचारक थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की एकात्म मानववाद की विचारधारा आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत है।
इसके अलावा भाजपा नेता प्रभात साहू ने महराजगंज कस्बा स्थित अपनी मिल पर भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और सदस्यता अभियान के तहत बड़ी तादाद में महिलाओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
इस मौके पर ग्राम प्रधान केशव चौधरी, सोमेंद्र पटेल, विनोद तिवारी सज्जन श्रीवास्तव, धर्मेंद्र वर्मा समेत बड़ी तादाद में महिलाएं पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।





0 टिप्पणियाँ