बछरावां पुलिस ने गोकशी में तीन को भेजा जेल।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
 महराजगंज/रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरदोई गांव के पास नहर की पटरी पर गोकशी में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बछरावां पुलिस ने जेल भेज दिया है।
       आपको बता दें कि, महराजगंज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बछरावां महराजगंज मार्ग पर स्थित हरदोई गांव के निकट शारदा सहायक नहर पर पटरी के किनारे गोकशी कर रहे तीन अभियुक्त इमरान पुत्र इबरार निवासी ग्राम खैराना थाना महराजगंज जिला रायबरेली, रिजवान पुत्र निसार निवासी ग्राम काशो पहाड़पुर थाना हरचंदपुर जिला रायबरेली व दिनेश पुत्र राजाराम निवासी हरदोई थाना  बछरावां रायबरेली को एक मोटरसाइकिल के साथ गोवध के उपकरण एक अदद रस्सी, एक अदत चापड़, दो आदत छूरी के साथ गिरफ्तार किया है।
     बछरावां पुलिस ने उपरोक्त तीनों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 732/19 धारा 3/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 201 435, 278, 285 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।
     क्षेत्राधिकारी महराजगंज विनीत कुमार सिंह ने बताया कि, हरदोई गांव के निकट गोकशी की सूचना पुलिस को मिल रही थी जिस पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें जेल भेज दिया गया है तथा इस कार्य में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भी जांच पड़ताल कराई जा रही है। यदि किसी अन्य की भी संलिप्तता इस कार्य में पाई गई तो उसे भी जेल भेजा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ