दोनों सदनों में नागरिकता संशोधन बिल पास होने पर इस संस्था ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का जताया आभार।। Uttarakhand news ।।

उत्तराखंड: एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से लोकसभा राज्यसभा के दोनों सदनों में नागरिकता संशोधन बिल पास होने से भारत में रह रहे सभी शरणार्थीयों को भारत की नागरिकता दिलाने के अथक सफल प्रयास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह का संस्था पदाधिकारियों ने आभार प्रकट कर तिरंगा लेकर मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
       इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि, नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा राज्यसभा के दोनों सदनों में पास होने से भारत में रह रहे कई वर्षों से शरणार्थीयों को अब भारत की नागरिकता मिलेगी। यह सभी शरणार्थीयों के लिए बहुत ही ऐतिहासिक दिन है कि, हमारे राष्ट्र ने दया करुणा की एक मिसाल पेश करते हुऐं बरसों से प्रताड़ित लोगों को न्याय के साथ साथ भारत की नागरिकता भी मिल जाएगी, जिससे पूरे विश्व को यह संदेश गया कि, भारत पूरे विश्व एक ऐसा देश है। जहां शोषित वंचित प्रताड़ित हो रहें लोगों को शरण दी जाती है।
        भारत के इस महान कार्य के लिए पूरे विश्व के देशों को भारत का विश्व के पटल पर गौरव गान करना चाहिए। जिन देशों ने अपने ही लोगों को प्रताड़ित कर वहां से लोगों को मार कर भगा दिया आज उन्हीं लोगों को दया करुणा आशीर्वाद की देवी भारत माता ने विश्व के देशों से शोषित वंचित प्रताड़ित लोगों को अपनाकर भारत में रह रहे सभी शरणार्थियों को अपना पुत्र मानकर भारत की नागरिकता देने के लिए इस ऐतिहासिक क्षण पर हम सभी नवनियुक्त भारत वासियों की तरफ से भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह जी का हृदय की गहराइयों से आभार प्रकट करते हैं।
        क्योंकि इस फैसले से बंगाली समुदाय के तहसील स्तर से जारी होने वाले प्रमाण पत्रों लिखकर आ रहे पूर्वी पाकिस्तान पूर्वी बांग्लादेश शब्द से मुक्ति मिल गई है।
        इस दौरान जश्न मनानें में उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, मुकेश सरकार, रितिक साहू, लक्ष्मी हालदार, चम्पा हालदार, अभिषेक साहू, पूनम सरकार, रोहित देव, श्रीवास पाल, शंकर चौधरी, दीपाली हालदार, हिमानी गुप्ता, विवेकानन्द, विश्वास, गोविन्द, देवनाथ, अनूप सिंह, अभिषेक साहू, सूरज कुम्हार, गोविन्द मिस्त्री, सुशील रॉय, मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ