नव निर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष का लालगोपालगंज में हुआ भव्य स्वागत।। Prayag raj news ।।

रजनीकांत अवस्थी
लालगोपालगंज/प्रयागराज: थाना नवाबगंज के अंतर्गत स्थानीय कस्बा लालगोपालगंज पुलिस चौकी के बगल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान समारोह का एक कार्यक्रम रखा गया, जिसमे सर्वसम्मति से चार नये लोगो को जिलाध्यक्ष के द्वारा सदस्यता ग्रहण कराई गई। सदस्यता ग्रहण में तौहीद आलम, राजा सोनी , अफ़ज़ल हुसैन, मो0 तमीम अंसारी, मुन्ना चौधरी आदि ने भारतीय जनता पार्टी में संकल्प लेते हुए जिलाध्यक्ष की मौजदूगी में सदस्यता ग्रहण की।
       आपको बता दें कि, जिलाध्यक्ष ने अपने  संबोधन में  भाजपा का बखान करते हुए कहा कि, भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी के लिये देवतुल्य है और अगर जनता जनार्दन को किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो, उनसे मिलकर अवगत कराएं और वे उस समस्या का निवारण करने का प्रयास करेंगे।
        कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अश्विनी दुबे व प्रमुख रूप से  नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन  प्रदीप केशरवानी, संजय तिवारी प्रधान, आलोक तिवारी एडवोकेट, चन्द्रकेश पाल, हरि शंकर अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष, मनु प्रताप सिंह,  संजय द्विवेदी, अमर नाथ द्विवेदी, श्यामू शुक्ला, रामू अग्रवाल, गौरव राज अग्रवाल, सुरेन्द्र नरायन मिश्रा, बड़कऊ जायसवाल और स्थानीय चौकी इंचार्ज चन्द्रभूषण मौर्य दल बल के साथ साथ पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ