श्रृंगवेरपुरधाम में पूर्णिमा पर किया गया गंगा आरती का आयोजन।। Prayag news ।।

रजनीकांत अवस्थी
 लालगोपालगंज/प्रयागराज: जिले से महज 38 किलोमीटर दूर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की नगरी श्रृंगवेरपुरधाम की पवित्र भूमि है। जहाँ पर यज्ञ एवं तप अनवरत चलते रहते हैं।  इसी क्रम में प्रत्येक पूर्णिमा पर गंगा आरती का आयोजन श्रृंगवेरपुरधाम के श्री तुलसी साहित्य प्रचार समिति के द्वारा किया जाता है।  समिति के कार्यक्रम में साधु संत समाज के साथ सभी लोग मौजूद रहते है। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रृंगवेरपुरधाम के पीठाधीश्वर महन्त श्री रामप्रसाद दास महाराज एवं शास्त्री जी महाराज व, दण्डी स्वामी जी महाराज के द्वारा किया गया।

       कार्यक्रम का संचालन एवं  व्यवस्थापक श्री तुलसी साहित्य प्रचार समिति के उपाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने किया। यहां प्रत्येक पूर्णिमा पर गंगा आरती का आयोजन श्री तुलसी साहित्य प्रचार समिति के द्वारा श्रृंगवेरपुरधाम, श्रीरामघाट में किया जाता है जिससे लोगो में धर्म के प्रति आस्था बढ़े। सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता रहे।
       श्री तुलसी साहित्य प्रचार समिति द्वारा आयोजित दिव्य गंगा आरती कार्यक्रम में मुख्य रूप से नवनिर्वाचित जिला गंगापार अध्यक्ष अश्विनी दुबे , और फाफामऊ विधायक विक्रमजीत मौर्य, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय, श्री तुलसी साहित्य प्रचार समिति उपाध्यक्ष अरुण द्विवेदी, प्रधान प्रतिनिधि संजय तिवारी,अभिषेक भट्ट, रामचन्द्र यादव श्रृंगवेरपुर, वरुण द्विवेदी, शिव उपाध्याय, महाकाल ,शिवदीप तिवारी,काली सहाय त्रिपाठी, आदि सैकड़ो  लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ