बहुचर्चित नकली जीरा और पुलिसिया कार्यवाही-शैलेन्द्र साहू।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज क्षेत्र के व्यवसाई शैलेंद्र प्रताप साहू उर्फ़ राहुल ने प्रदेश सरकार, पुलिस प्रशासन व खाद्य विभाग से अनुरोध किया है कि, फूल झाड़ू बीज के प्रकरण को लेकर खुदरा व्यापारियों का उत्पीड़न न करें, पिछले कई दिनों से लगातार नक़ली जीरा के नाम पर पुलिस प्रशासन द्वारा छापेमारी करके खुदरा व्यापारियों का माल जब्त किया जा रहा है, उन्हें जेल भेजा जा रहा है, साथ ही समाज-बाज़ार और ब्यवसायियों के बीच भयात्मक माहौल बनाकर तमाम प्रकार से व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
      श्री साहू ने आगे कहा कि, वास्तविक यह है कि, ग्रामीण क्षेत्रों में गाड़र की पौध से निकलनें वाली सींक, झाड़ू के काम आती है और उससे निकलने वाला फूल और गाड़र की जड़ ग्रामीण महिलाएं व किसान, खुदरा ब्यापारियों को बेंच अपना भरण-पोषण करते हैं। जिस फूल को ब्यापारी क्रमवार आगे पहुँचाते हैं। फलस्वरूप यदि इसका दुरूपयोग होता हो तो, जो फैक्ट्री इस गाड़र फूल को असली जीरे में केमिक्लाईज परिवर्तित करती हो या धनिया के साथ पीसती हो उसपे कठोर कार्यवाही होनी चाहिए, न की खुदरा व्यापारियों का उत्पीड़न हो, जोकि मात्र इस धन्धे में फैक्ट्री के खरीददार व दलालों के क्षेत्रीय ग्रामीणी एजेंट है।
      यदि यह गाड़रफूल इतना ही खतरनाक है तो, इसको खाद्यान्न सूंची में विरक्त क्यूँ नहीं किया गया, इसके प्रति संजीदगी से खरीद-फरोख्त के विरोधात्मक काम क्यूँ नहीं किया गया। इस संदर्भ मे पूरे प्रकरण की गहराई से जांच हो, ब्यवसायियों व ग्रामीण क्षेत्र में रोज़गारोन्मुख किसानों मजदूरों का शोषण उत्पीड़न न हो अन्यथा व्यापार प्रतिनिधिमंडल महराजगंज आन्दोलन के लिए बाध्य होगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ