सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 20 महिलाओं के नसबंदी का किया गया सफल इलाज।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा क्षेत्र की जनता को दी जाने वाली जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक ग्राम सभा स्तर पर पहुंचाने का काम किया जा रहा है। जिसके चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में आज एक विशाल नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नि:शुल्क दवाएं तथा सरकार द्वारा लाभार्थी को 2 हजार रुपये नगद खाते में देने का काम भी किया जा रहा है। यह उद्गार आज महराजगंज कस्बे के चंदापुर रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए व्यक्त कर रहे थे।
       आपको बता दें कि, शासन की मंशा के अनुरूप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में एक विशाल नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सर्जन डॉक्टर एके जैसल द्वारा 20 महिलाओं की नसबंदी का सफल ऑपरेशन किया गया और महिलाओं को एंबुलेंस  द्वारा उनके घर भी पहुंचाया गया।
       प्रत्येक लाभार्थी को निशुल्क दवाएं वितरित की गई तथा लाभार्थी के खाते में 2 हजार रुपये की धनराशि शासन की मंशानुरूप भेजी जाएगी।
      इस मौके पर डॉ पीके श्रीवास्तव, डॉक्टर भावेश यादव के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ