रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: ब्लाक स्तरीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता में कबड्ड़ी के उपविजेता एवं संविधान दिवस के दिन आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेता बच्चों का विद्यालय स्तर पर सम्मान किया गया।
आपको बता दें कि, 10 दिसंबर 2019 को पूर्व माध्यमिक विद्यालय बावन बुजुर्ग बल्ला में आठवें (अंतिम) पीरियड में समय 2:30 बजे ब्लाक स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में कबड्ड़ी के उपविजेता बच्चों एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को एक समारोह के द्वारा प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय परिवार के निवेदन पर खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार कनौजिया ने अपना अमूल्य समय प्रदान करते हुए बच्चों को अपने हाथों से पुरस्कृत कर उन्हें अपना आशीर्वचन प्रदान किया।
कार्यक्रम को सार्थक बनाने के लिए आसपास के शिक्षकों एवं पूर्व ABRC अशोक प्रियदर्शी एवं रितेश को भी मोटिवेशन हेतु आमंत्रित कर शिक्षक अभिप्रेरण कार्यक्रम के तहत एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए गए। बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु अपना अमूल्य समय प्रदान करने के लिए विद्यालय परिवार की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी सहित आए हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद एवं आभारव्यक्त किया।
इस अवसर पर शिक्षक शफीकुर्रहमान, धीरेंद्र यादव, कमल कुमार, कृष्णाशंकर, रामगोपाल, धर्मेंद्र सिंह, ऊषा देवी, रामभरत, हरिबिन्दर तथा विद्यालय परिवार से धर्मकुमारी, बबिता, अवनीश, नीरज कुमार, संदीप वर्मा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ