एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाले उचक्के हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद।। Raebareli news ।।

सर्वेश मिश्रा
बछरावां/रायबरेली: स्थानीय नगर क्षेत्र में स्थापित बैंकों के एटीएम पर पैसे निकालने आए कई व्यक्तियों के कार्ड बदलकर आरोपियों ने हजारों रुपए उड़ा लिए।
      आपको बता दें कि, सीसीटीवी में कैद इन आरोपियों को जरा गौर से देख लीजिए कहीं आप भी इनके शिकार ना बन जाए, यह आरोपी आपके आसपास भी रहते होंगे। इसलिए आप सतर्क हो जाएं। सीसीटीवी में कैद इन तस्वीरों में देखिए किस तरह एक युवक एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश कर रहा है और एटीएम में उसके अलावा तीन लोग और मौजूद हैं जो एक दूसरे को इशारा कर बातें कर रहे है।
      पीड़ित की माने तो, कई प्रयासों के बाद भी जब पैसे नहीं निकले तो पास खड़े युवक ने अपने पैसे निकालने की बात कही, इस पर पीड़ित के पीछे खड़े दो युवक आगे आए और पीड़ित की मदद करने का बहाना करने लगे और कुछ ही सेकंड बाद फिर से दोबारा पैसे निकालने लगे और इसी बीच एक अन्य व्यक्ति ने मदद करने की बात कही और फिर बातों ही बातों में कार्ड बदल दिया और वहां से चला गया।
      पीड़ित के मुताबिक इसी बीच उसके मोबाइल पर पैसे निकलने के मैसेज आने शुरू हो गए। पैसे निकलने की जानकारी होने पर पीड़ित ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस व बैंक को दी पर तब तक बैंक से उसके हजारों रुपए निकल चुके थे। इस घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच सुरु कर दी है।
      थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने सभी एटीएम सेंटरों पर आम जनमानस को जागरूक करने के लिए एक नोटिस चस्पा की है कि, एटीएम में पैसे निकालने के दौरान एटीएम के अंदर सिर्फ एक ही व्यक्ति रहेगा और उसे किसी भी प्रकार की मदद की आवश्यकता होने पर वह बैंक कर्मी से ही बात करें न की किसी दूसरे व्यक्ति से मदद मांगें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ