रेलवे ट्रैक पर वृद्ध का कटा हुआ मिला शव इलाके में मचा हड़कंप।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: मिल एरिया थाना क्षेत्र के राही सलेमपुर स्थित रेलवे ट्रैक पर एक 65 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का संदिग्ध परिस्थितियों मे कटा हुआ शव मिला है। जिससे इलाके में सनसनी फैली हुई है।
      आपको बता दें कि, मिली जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का आज सुबह मिल एरिया थाना क्षेत्र के राही स्थिति सलेमपुर रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ शव पड़ा हुआ था। ग्रामिणो ने जब शव को देखा इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मिल एरिया थाने की पुलिस ने आस पड़ोस के ग्रामीणों को बुलाकर शव की शिनाख्त करवाया तो वहां के लोगो ने शव को पहचानने से इंनकार कर दिया।
       फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ