लड़कियों और महिलाओं को प्रशिक्षण शिविर में कानूनी जानकारी दी जाएगी।। Mathura news ।।

रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा लड़कियों व महिलाओं के लिए आत्मरक्षा चौथे दिन के शिविर में फामा मार्शल आर्ट एकेडमी के प्रशिक्षक सोनू निषाद व चंचल रानी के द्वारा लड़कियों और महिलाओं को किस तरह यकायक घटना घटने के बाद अपने आप को बचाते हुए हमलावर या फिर घटित घटना से बचने के लिए गुर सिखाए गए।
      इस शिविर में लड़की ट्रेनर कंचन रानी के द्वारा लड़कियों को सेल्फ कॉन्फिडेंस के साथ अपने आप को बचाने के लिए टेक्निक बताइए गये।
      आपको बता दें कि, शिविर की आयोजक महिला प्रदेश अध्यक्ष वार्ड नंबर 66 की पार्षद श्वेता शर्मा ने बताया कि, इस कैंप के समापन पर महिला पुलिस अधिकारियों को आमंत्रित किया गया, जिससे लड़कियों को और महिलाओं को  कानूनी जानकारी भी दी जा सकें।

      वहीं प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि,  यह उनकी संस्था द्वारा नया प्रयास है इस प्रयास में सभी महिला व लड़कियों ने बढ़-चढ़कर  हिस्सा लिया है और नई नई तरह की जानकारी  प्राप्त कर रही है। जरूरत पड़ने पर  अपनी रक्षा वे स्वयं कर सकें।
      शिविर में ओजस्विनी शर्मा ,आकांक्षा शर्मा, कात्यानी अग्रवाल ,रश्मि अग्रवाल, ज्योति गुप्ता ,जिज्ञासा अग्रवाल  रुचि गौड़ , पूर्वी गुप्ता, अनु शर्मा आदि ने प्रतिभाग किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ