गढ़ी माइनर के उफनाने से हुए कटान में हजारों बीघा किसान की फसल जलमग्न।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते जगह जगह माइनरो में कटान की घटनाएं दिन-ब-दिन सामने आ रही हैं। इसका एक नजारा महराजगंज रायबरेली रोड पर गढ़ी खास गांव के पास देखने को मिला। जबकि गढ़ी माइनर के उफनाने के बाद हुए कटान से पानी खेतों से होता हुआ मुख्य महराजगंज रायबरेली सड़क पर दिन भर बहता रहा, जिससे आने जाने वाले राहगीरों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं पचास बीघे गेहूं की फसल जलमग्न हो कर बर्बाद हो गई। जिससे ग्रामीणों में सिंचाई विभाग के प्रति रोष व्याप्त हो चला है।


    आपको बता दें कि, जिले में कई स्थानों पर से नहरों में कटान होकर पानी खेतों में भरने की खबरें प्रमुखता से आ रही हैं। इसी क्रम में आज बृहस्पतिवार को तड़के गढ़ी माइनर में हुई कटान के कारण पानी खेतों से में भरने लगा। लगभग दर्जनों बीघे गेहूं के बोए हुए थे, पानी से लबालब हो गए। जिससे फसलें बर्बाद हो गई।




    वहीं पानी इतना ज्यादा था कि, खेतों से होकर मुख्य महराजगंज रायबरेली सड़क से होकर गुजरने लगा। ग्रामीणों की सूचना पर काफी विलंब के बाद सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने नाहर में जलापूर्ति बंद कराई, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आने जाने वाले लोगों को विशेषकर वाहन चालकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ