रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के जनई गांव के पास स्थित भौसी आश्रम में आगामी 21 दिसंबर 2020 को प्रातः 10:00 बजे से त्रिशूल पूजा का आयोजन किया गया है, त्रिशूल पूजन के पश्चात एक विशाल भंडारे का आयोजन भी है, जो प्रभु इच्छा के पर्यंत चलता रहेगा। यह जानकारी भौसी आश्रम के संचालक ने दी है।
आपको बता दें कि, शक्तेशगढ़ पीठ मिर्जापुर में परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के आश्रम से जुड़ा भौसी का आश्रम प्रसिद्ध आश्रमों में से एक है। इस आश्रम के लिए 10 बीघे जमीन और भवन महराजगंज कस्बे के सुप्रसिद्ध दवा व्यापारी और लोकतंत्र सेनानी सत्यनारायण गुप्ता द्वारा दान की गई थी। आश्रम में परमहंस अड़गड़ानंद जी महाराज भी पधार चुके हैं। यहां से क्षेत्र के हजारों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। आश्रम में समय-समय पर विभिन्न प्रकार के पर्व मनाए जाते हैं। जिसमें भारी तादाद में दूर-दूर से लोग आकर सम्मिलित होते हैं।

0 टिप्पणियाँ