रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के थाना बछरावां में रसूलपुर गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा ग्राम समाज की बंजर भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा था, यहां ग्राम समाज के तालाब पर लगे पेड़ों को काटा जा रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे, तो दबंगों द्वारा उसके साथ बदसलूकी व मारपीट की गई। लेखपाल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है।
आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक महराजगंज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बछरावां थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में दोपहर लगभग 3:00 बजे गांव के ही रामनिवास, अविरल, अंकित, अनिकेत, रामू व सुशील गांव की ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कर रहे थे, तथा तालाब के किनारे लगे एक इमली व दो बबूल के पेड़ों को काट लिया। अवैध कब्जे की शिकायत मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल विवेक वर्मा मौके पर पहुंचे, तो आरोप है कि, दबंग उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए, लेखपाल ने मौके से ही जानकारी तहसीलदार को दी, तहसीलदार की सूचना पर बछरावां पुलिस मौके पर पहुंची, तो सभी पांचों आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई है।
थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि, सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है। लिखा पढ़ी कर जेल भेजा जाएगा। उधर तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने बताया कि, रसूलपुर गांव में कुछ ग्रामीणों द्वारा दबंगई से ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा किया जा रहा था, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल के साथ गाली गलौज व मारपीट की गई है, सभी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ