नाम राम जी काम शैतान वाला: बच्चे को पीट पीटकर कर किया घायल, मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

 महराजगंज/रायबरेली: आज के युग में मानवीय संवेदनाएं कितना मर चुकी है, इसका ज्वलंत उदारण तहसील महराजगंज के बछरावां थाना क्षेत्र के सेहगो पश्चिम गांव में देखने को मिला। जहां जानवर चरा रहे एक मासूम  की गांव के ही दबंग द्वारा इतना पीटा गया, कि उसके पैर फैक्चर हो गया। इतना ही नहीं उस मासूम को तालाब में डुबोकर मारने का भी प्रयास किया गया।

    आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक सचिन कुमार पुत्र आसाराम निवासी विनायकपुर मजरे सेहगो पश्चिम खेतों में अपने जानवर चरा रहा था, इसी बीच उसका एक जानवर रामजी पुत्र सुखलाल निवासी लाल खेड़ा के ढेर लगे धान के पुआल में खाने लगा। इससे क्रोधित रामजी द्वारा पहले तो सचिन को गालियां दी गई, और जब  गालियां देने से मन नहीं भरा, तो बाद में उसने बच्चे की पिटाई शुरू कर दी। उसे इतना मारा गया कि, उसका पैर फैक्चर हो गया। यही नहीं राम जी द्वारा सचिन को तालाब में भी डुबोने का प्रयास किया गया।

     जब वह मासूम बेहोश हो गया,  तो मरणासन्न हालत में बच्चे को छोड़कर रामजी वहां से नौ दो ग्यारह हो गया, वहीं साथ के अन्य चरवाहों द्वारा उस मासूम के घरवालों को खबर दी गई।   घायल सचिन के माता-पिता ने उसे स्थानीय थाने लाया गया, और प्रथम सूचना दर्ज कराई गई।

     मामले में थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया क़ि, तहरीर के आधार पर एफ आई आर दर्ज कर ली गई है। अपराधी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ