भगवान बुद्ध व डॉ0 बीआर अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ क्षेत्र के शिवदयाल खेड़ा मजरे ढोढ़वापुर में बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक भगवान बुद्ध और भारतरत्न डा0 भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति का अनावरण किया गया। इस मौके पर बाराबंकी के पूर्व सांसद राम सागर रावत, बछरावां के पूर्व विधायक रामलाल अकेला मौजूद रहे।
     रविवार को क्षेत्र के शिवदयाल खेड़ा मजरे ढोढ़वापुर में भगवान गौतम बुद्ध व भारतरत्न डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण हुआ इस मौके पर मौजूद पूर्व विधायक रामलाल अकेला, पूर्व सांसद रामसागर रावत द्वारा मूर्तियों का अनावरण किया गया।
      विदित हो कि, ग्रामीणों के सहयोग से गांव में बाबा साहब और भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगवाने का सपना 35 वर्षों बाद पूरा हुआ। इस अवसर पर एक गोष्ठी एवं विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी के बाराबंकी से पूर्व सांसद रामसागर रावत ने गांव के लोगों को धन्यवाद दिया और बोले कि, आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है इसलिए आपकी बुद्धि पर कोई डाका न डाल पाए, अबकी बार आप सब लोगों को अपनी पार्टी समाजवादी को मजबूत करना है।
     तो वहीं पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने भी शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि, बाबा साहेब का सपना था कि, हर दलित शिक्षित होगा तभी आगे कुछ कर पाएगा। इसलिए आप लोगों को आगे बढ़ना है तो, शिक्षा जीवन में बहुत जरूरी है।
     इस अवसर पर ढोढ़वापुर प्रधान पति दिनेश गौतम, एमएलसी प्रतिनिधि विनय वर्मा, बाराबंकी से महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष सोनी यादव, सपा के बछरावां विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज, रामफेर सिंह, हनुमान वर्मा, रामपाल सिंह, श्रवण कुमार गौतम, सियाराम, खुशीराम, संदीप कुमार विद्यार्थी, मनोज त्रिवेदी, अंकित वर्मा, वीरेंद्र कुमार  सुधीर कुमार, राजेश कुमार, पंकज कुमार ,पवन कुमार संतोष कुमार रावत, जागेश्वर प्रसाद रावत सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ