रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ कस्बे में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में प्रांतीय ज्ञान विज्ञान मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित लखनऊ शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी द्वारा किया गया। ज्ञान विज्ञान मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रयोग प्रदर्शनी, वैदिक गणित, प्रश्न मंच, विज्ञान मंच, आदर्श पत्र वाचन, गणितीय प्रयोगात्मक प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।
ज्ञान विज्ञान मेले का उद्घाटन करते हुए शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने विद्या भारती विद्यालय के विषय में बोलते हुए कहा कि, सरकार को चाहिए की जितने भी विद्या भारती के विद्यालय चल रहे हैं उसमें साल में संस्कृतिक व खेलकूद कार्यक्रमों के तहत विद्यालयों का सहयोग करना चाहिए ताकि यह जो संस्कारशाला के विद्यालय चल रहे हैं और आगे बढ़ सके।
तीन दिवस चलने वाले प्रांतीय ज्ञान विज्ञान मेले में रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रयोग प्रदर्शनी वैदिक गणित मंच, विज्ञान प्रश्न मंच, आदर्श पत्र वाचक, गणितीय प्रयोगात्मक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 13 जनपदों के 343 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें कुल 56 आचार्य व 4 संभाग निरीक्षक मौजूद रहे।
प्रांतीय ज्ञान विज्ञान मेला की प्रयोग प्रदर्शनी को देखकर आए हुए अभिभावक दंग रह गए इस प्रयोग प्रदर्शनी में तरह-तरह की मिसाइलें पेट्रोल डीजल का उपयोग कम करना पर्यावरण सुरक्षित रहे जैसी कई प्रदर्शनी नजर आई क्षेत्र के लोगों की माने तो शिवगढ़ के सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में चलने वाली 13 जनपदों से आये सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं द्वारा की प्रदर्शनी लगाई गई।
सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य शिवपाल यादव ने बताया कि, 4 नवंबर को 11 बजे इस मेले का समापन किया जाएगा। तो वही संभाग निरीक्षक ने कहा कि, पहले इस मेले का आयोजन जिले स्तर पर हुआ फिर जिले में जो छात्र आई उनको मिलाकर 13 जनपदों का कार्यक्रम शिवगढ़ के सरस्वती शिशु मंदिर में चल रहा है। जिसमें 343 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें से जो छात्र छात्राएं प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करेंगे। क्षेत्रीय मेले का आयोजन 5 से 7 नवंबर गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर रायबरेली में पूरे उत्तर प्रदेश का होगा।
शिवगढ़ में प्रांतीय ज्ञान विज्ञान मेला के उद्घाटन सत्र से लेकर के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बरखण्डी विद्यापीठ के प्रधानाचार्य त्रिदिवेंद्रनाथ त्रिपाठी, प्रदेश निरीक्षक राजकुमार सिंह, राम बहादुर सिंह, शिव बहादुर ,राजबहादुर, कल्पनाथ, राकेश मिश्रा, पदुम नारायण शुक्ला, महिला मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष किरण तिवारी, महामंत्री नीतू तिवारी सहित भारी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य व अभिभावक गण मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ