रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: अब तक एटीएम गायब हो जाने अथवा एटीएम बदलकर खाते से पैसा गायब करने की घटनाएं तो सुनी होंगी, परंतु एक घटना ऐसी भी प्रकाश में आई है जिसमें एटीएम बैग के अंदर रख आ रहा और बैंक खाते से पैसा निकल गया। जी हां मामला बछरावां कस्बे में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा का है। जहां एटीएम खाता धारक के पास मौजूद था, और खाते से 8 हजारों रुपए उड़ा दिए गए।
आपको बता दें कि, भुक्तभोगी रमेश कुमार जोकि बछरावां थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव में सफाई कर्मी के पद पर तैनात हैं, और उसका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है। उसके खाते में उसका वेतन आता है। रमेश के मोबाइल पर आज अचानक 12 बजकर 56 मिनट पर एक मैसेज आया कि, उसके खाते से 8 हजारों रुपए निकाले गए है। ₹8000 निकासी का मैसेज मोबाइल पर देख कर रमेश घबरा उठा, और तत्काल बैंक पहुंच गया। बैंक के अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराने के साथ उनसे मदद की गुहार लगाई, परंतु बैंक के कर्मचारियों द्वारा कोई भी मदद ना करते हुए, उसे टरका दिया गया। पीड़ित रमेश द्वारा स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई गई है।

0 टिप्पणियाँ